भारत-बांग्लादेश तनाव के बीच राजकोट वनडे में दिखे बांग्लादेशी अंपायर, जानिए पूरा मामला

भारत-बांग्लादेश राजनीतिक तनाव के बीच भारत-न्यूजीलैंड वनडे में बांग्लादेशी अंपायर शरफुद्दौला सैकत की मौजूदगी चर्चा में। जानिए कैसे हुआ संभव।

Jan 15, 2026 - 01:56
 0  1
भारत-बांग्लादेश तनाव के बीच राजकोट वनडे में दिखे बांग्लादेशी अंपायर, जानिए पूरा मामला

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में इन दिनों राजनीतिक तनाव साफ नजर आ रहा है। इसी माह आईसीसी के साथ हुई एक बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एक बार फिर यह मुद्दा उठाया कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की यात्रा को लेकर आशंकित है। BCB ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी।

इसी बीच, राजकोट में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के अनुभवी अंपायर शरफुद्दौला सैकत को अंपायरिंग करते देखा गया। यह बात उस वक्त चर्चा में आ गई, जब BCB भारत को लेकर अपने खिलाड़ियों और फैंस की सुरक्षा पर सवाल उठा चुका है।


पहले वनडे में भी निभा चुके हैं अंपायर की भूमिका

शरफुद्दौला सैकत इससे पहले भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में भी थर्ड अंपायर के तौर पर मैदान पर मौजूद थे। दूसरे वनडे में भी उन्हें इसी भूमिका में देखा गया।

यह मामला इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि इसी दौरान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड लगातार यह दावा करता रहा है कि भारत में उनके खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर जोखिम है।


BCB की आपत्ति के बावजूद भारत कैसे पहुंचे बांग्लादेशी अंपायर?

यह सवाल कई लोगों के मन में उठा कि जब BCB भारत यात्रा को लेकर आपत्ति जता रहा है, तो फिर बांग्लादेश के अंपायर भारत कैसे आए।

असल में, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में अंपायरों की नियुक्ति किसी देश का क्रिकेट बोर्ड नहीं करता। यह पूरी जिम्मेदारी आईसीसी (ICC) की होती है। आईसीसी ही तय करता है कि किस मैच में कौन अंपायर होगा और वह किस देश से आएगा।

इसी कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड चाहकर भी शरफुद्दौला सैकत की भारत यात्रा या उनकी नियुक्ति में कोई दखल नहीं दे सकता।


राजकोट वनडे में भारत ने बनाए 284 रन

राजकोट में खेले गए इस वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा व विराट कोहली जल्दी पवेलियन लौट गए

एक समय भारत ने 118 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद केएल राहुल ने शानदार संयम दिखाते हुए नाबाद 112 रन की पारी खेली। उनकी शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने संघर्ष करते हुए 284 रन का स्कोर खड़ा किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0