भांडुप स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा: रिवर्स होती बेस्ट बस ने लोगों को कुचला, 4 की मौत
मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात बेस्ट की बस रिवर्स करते समय लोगों को कुचल गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी रहा।
मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के नजदीक 29 दिसंबर की रात करीब 10:05 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बेस्ट (BEST) की एक बस रिवर्स लेते समय वहां मौजूद कई लोगों पर चढ़ गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बेस्ट प्रशासन और 108 एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

