अमेरिका ने 75 देशों पर लगाया वीजा बैन, ट्रंप प्रशासन का सख्त इमिग्रेशन फैसला

अमेरिका ने 75 देशों के नागरिकों की वीजा प्रोसेसिंग पर रोक लगा दी है। ट्रंप प्रशासन का यह फैसला पब्लिक चार्ज नियमों के तहत लिया गया, भारत सूची से बाहर।

Jan 15, 2026 - 01:36
 0  1
अमेरिका ने 75 देशों पर लगाया वीजा बैन, ट्रंप प्रशासन का सख्त इमिग्रेशन फैसला

अमेरिका ने बुधवार, 14 जनवरी 2025, को बड़ा कदम उठाते हुए 75 देशों से आने वाले आवेदकों की वीजा प्रोसेसिंग को पूरी तरह निलंबित कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के इस फैसले का मकसद उन लोगों पर सख्त निगरानी रखना बताया गया है, जिनके अमेरिका में जाकर पब्लिक चार्ज यानी सरकारी सहायता पर निर्भर होने की आशंका है।

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह रोक 21 जनवरी 2025 से लागू होगी और इसे अनिश्चित अवधि तक जारी रखा जाएगा। प्रतिबंधित देशों की सूची में ईरान, रूस, अफगानिस्तान, इराक, नाइजीरिया और ब्राजील जैसे कई अहम नाम शामिल हैं।


अमेरिकी दूतावासों को सख्त निर्देश

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में मौजूद अमेरिकी दूतावासों को निर्देश जारी किया है कि मौजूदा इमिग्रेशन कानूनों के तहत इन देशों के आवेदकों को वीजा देने से इनकार किया जाए।

यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद शुरू किए गए व्यापक इमिग्रेशन अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। अब अमेरिकी विदेश विभाग वीजा स्क्रीनिंग और बैकग्राउंड जांच की मौजूदा प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा करेगा।


पाकिस्तान समेत कई देश प्रतिबंध सूची में

वीजा बैन की इस लिस्ट में पाकिस्तान के अलावा सोमालिया, मिस्र, थाईलैंड और यमन जैसे देश भी शामिल हैं। सोमालिया पहले से ही अमेरिकी एजेंसियों की कड़ी निगरानी में रहा है।
विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि अमेरिका अपनी कानूनी शक्तियों का इस्तेमाल उन लोगों को रोकने के लिए करेगा जो देश में आकर वेलफेयर स्कीम्स पर निर्भर हो जाते हैं।

इस फैसले में भारत को शामिल नहीं किया गया है, जिससे भारतीय नागरिकों को राहत मिली है।


पब्लिक चार्ज नियमों को सख्ती से लागू करने का आदेश

ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल नवंबर में ही दुनियाभर के अमेरिकी दूतावासों को इमिग्रेशन कानून के पब्लिक चार्ज प्रावधान को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया था।
इसके तहत उन वीजा आवेदकों को अयोग्य माना जाएगा जिनके बारे में आशंका हो कि वे भविष्य में सरकारी लाभों पर निर्भर हो सकते हैं।

स्क्रीनिंग के दौरान आवेदक की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति, अंग्रेजी भाषा का ज्ञान, आर्थिक स्थिति और लंबे समय तक मेडिकल देखभाल की संभावित जरूरत जैसे पहलुओं पर भी गौर किया जाएगा।


इन देशों के नागरिकों पर अमेरिका ने लगाया वीजा बैन

अफगानिस्तान, अल्बानिया, अल्जीरिया, एंटीगुआ और बारबुडा, आर्मेनिया, अजरबैजान, बहामास, बांग्लादेश, बारबाडोस, बेलारूस, बेलीज, भूटान, बोस्निया, ब्राजील, बर्मा, कंबोडिया, कैमरून, केप वर्डे, कोलंबिया, कोटे डी आइवर, क्यूबा, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, डोमिनिका, मिस्र, इरिट्रिया, इथियोपिया, फिजी, गाम्बिया, जॉर्जिया, घाना, ग्रेनाडा, ग्वाटेमाला, गिनी, हैती, ईरान, इराक, जमैका, जॉर्डन, कजाकिस्तान, कोसोवो, कुवैत, किर्गिस्तान, लाओस, लेबनान, लाइबेरिया, लीबिया, मैसेडोनिया, मोल्दोवा, मंगोलिया, मोंटेनेग्रो, मोरक्को, नेपाल, निकारागुआ, नाइजीरिया, पाकिस्तान, कांगो गणराज्य, रूस, रवांडा, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लुसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स, सेनेगल, सिएरा लियोन, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया, तंजानिया, थाईलैंड, टोगो, ट्यूनीशिया, युगांडा, उरुग्वे, उज्बेकिस्तान और यमन।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0